Image by - CN Traveller |
कुछ सुन्दर जगह जहाँ जाने की अनुमति नहीं दी जाती।
क्या आपको पता है की भारत में ऐसे बहुत से अनोखे और सुन्दर जगह मौजूद है जहा खुद भारत के नागरिक को भी जाने की अनुमति नहीं है। दरअसल हमारी प्रशासन वहाँ के सुरक्षा को देखते हुए और विवादित छेत्र होने के कारन वहा जाने की अनुमति नहीं देती।
चलिए आज हम आपको बताते है कुछ ऐसेही जगहों के बारे में जहा चाह कर भी किसी को जाने की अनुमति नहीं दी जाती।
नॉर्थ सेंटीनेल आईलैंड, अंडमान - नॉर्थ सेंटीनेल आईलैंड अंडमान आइलैंड का ही एक हिस्सा है। यह जगह अंडमान के समुद्र की गहराई में टेक्टोनिक प्लेट्स के ठीक बीच में स्थित है। इसे दूर से देखा जा सकता है, लेकिन बहुत से सुरक्षा कारन वस वहा जाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाती।
Pangong-Tso | Image by - विकिपीडिया |
पैंगॉन्ग त्सो का ऊपरी हिस्सा, लद्दाख - पैंगॉन्ग त्सो भारत की सबसे फेमस टूरिस्ट जगहों में से एक है। इस जगह का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह झील से घिरा हुआ है लेकिन इसकी सुन्दर नज़ारे को देखने के लिए हर यात्रियों के लिए प्रतिबंद है। क्योकि इस झील का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा विवादित क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल भारत को चीन के कंट्रोल वाले हिस्से से अलग करती है, इस कारन केवल भारत के दायरे में आने वाले हिस्से को ही आप विजिट कर सकते है।
Lakshadweep Island | Image by - The Hindu |
लक्षद्वीप के कुछ आईलैंड - लक्षद्वीप में तकरीबन 36 आईलैंड है, हांलिक यात्री यहां कुछ ही आईलैंड में घूमने के लिए ही स्वतंत्र हैं। यहाँ के स्थानीय लोगों का खास ध्यान रखते हुए यहाँ के कुछ आइलैंड में जाने की अनुमति नहीं दी जाती। यहाँ केवल सुरक्षा सैनिक को ही जाने की अनुमति है। अगाती, बंगाराम, कदमत, कवारत्ती और मिनिकॉय जैसी कुछ ही आईलैंड पर जाने की अनुमति दी जा सकती है।
Barren Island | Image by - Incredible India |
बैरेन आईलैंड, अंडमान - यह जगह अंडमान सागर के एक्टिव टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच स्थित है बैरेन आईलैंड भारत का एकमात्र ज्वालामुखी है जहा सुरक्षा कारन वस उस आइलैंड में उतरने के लिए किसी को अनुमति नहीं दी जाती, हालांकि आप शिप या क्रूज से गुजरते हुए इस आईलैंड का नजारा का मजा ले सकते है।
0 टिप्पणियाँ
Be the first one to comment on this post.